गरियाबंद। ओडिशा से कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जा रहे तस्कर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस की नजर से बच नहीं सके। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव पर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 48.300 किलोग्राम गांजा, दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 31.31 लाख रुपये है, जिसमें गांजे की कीमत लगभग 24 लाख रुपये आंकी गई है।
थाना प्रभारी
फैजुल हुदा शाह ने बताया कि 29 और 30 जून 2026 को देवभोग
पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटगांव
अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा और
महाराष्ट्र की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहे संदिग्ध चारपहिया वाहनों को रोककर
तलाशी ली गई।
पहले मामले में कार क्रमांक CG
08 AA 2218 की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की में रखी प्लास्टिक की
बोरी से 8.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं दूसरे
मामले में मारुति रिट्ज कार क्रमांक MH 51 A 2012 की तलाशी
लेने पर वाहन में रखी दो प्लास्टिक की बोरियों से 40.200 किलोग्राम
गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजे को कार के भीतर इस तरह छिपाकर
रखा था कि सामान्य जांच में आसानी से नजर न आए।
3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में जितेंद्र बोलकेकर
(41 वर्ष) निवासी नेवरे, जिला दुर्ग, परसू राम पोड़ (35 वर्ष) निवासी ग्राम आरस्ता, जिला सांगली
(महाराष्ट्र) तथा पंकज वाघमोडे (34 वर्ष) निवासी कोकलेरू,
जिला सांगली (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा,
दोनों कारें और चार मोबाइल फोन जब्त कर थाना देवभोग में एनडीपीएस
एक्ट की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस
पूरे नेटवर्क की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई
थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।