रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टांगरगांव के 100 वर्षीय बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को इस योजना का लाभ मिला है, जिसने उनके जीवन में नई राहत और सुरक्षा का एहसास कराया है।
वर्ष 2024-25 में स्वीकृत पक्के आवास ने उनके पुराने कच्चे मकान की असुरक्षा को समाप्त
कर दिया है। उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर, जब वे चलने-फिरने
में असमर्थ हैं, तब यह पक्का घर उनके लिए सुरक्षित आश्रय और
सुकून का माध्यम बना है।
परिवार के सदस्यों के अनुसार,
पूर्व में कच्चे मकान में रहना काफी चुनौतीपूर्ण था। बरसात, ठंड और गर्मी के मौसम में बुजुर्ग की देखभाल करना कठिन होता था और हमेशा
असुरक्षा बनी रहती थी। अब पक्का घर मिलने से न केवल रहने की सुविधा बेहतर हुई है,
बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित वातावरण भी प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के
नेतृत्व में राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन
किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रदेश
के हजारों जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना गरीब
और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा
रही है।
सोहद राम चक्रेश एवं उनके परिजनों ने
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार
व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। अब उन्हें
सुरक्षित छत के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।