March 19, 2026


महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव, अमरीका बंजारे ने कहा “आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली”

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना और स्व-सहायता समूह की पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इन योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया है।  सक्ति जिला के ग्राम पंचायत मालखरौदा की श्रीमती अमरिका बंजारे इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। वे पहले एक साधारण गृहिणी थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत और योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

अमरिका बंजारे बताती हैं कि वे आस्था स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह से ऋण लेकर उन्होंने अपने घर में एक छोटी राशन दुकान शुरू की, जिससे उन्हें नियमित आय हो रही है। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता भी मिलती है। इस राशि का उपयोग वे अपने काम को बढ़ाने, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्चों में करती हैं। पहले जहां बचत करना मुश्किल था, अब वे हर महीने कुछ राशि बचाकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं। 

वे कहती हैं कि इन योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है और आगे बढ़ने की ताकत भी। अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। जिले की अन्य महिलाएं भी इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने जीवन को बेहतर बना रही हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives