अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से खून के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार,
देर रात किसी बात को लेकर पिता और आरोपी बेटे के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टांगी से अपने पिता
के सिर पर कई बार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो
गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया गया है।