March 06, 2026


एमसीबी जिले की दर्शना सिंह 383वीं रैंक प्राप्त कर बनी आईपीएस

एमसीबी। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की निवासी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 383वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस (IPS) के लिए चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

कुमारी दर्शना सिंह अरुण सिंह और श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस हो रहा है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प आज सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives