January 17, 2026


रायपुर साहित्य उत्सव में बस्तर के साहित्यकार सम्मिलित होंगे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को नई ऊर्जा देने तथा देशभर के साहित्यकारों, चिंतकों, कलाकारों और पाठकों को एक मंच देने के उद्देश्य से 23, 24,और 25 जनवरी को रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है , इस आयोजन में बस्तर जिले के लगभग 27 साहित्यकार इस साहित्य उत्सव में भाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

नगर के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्रही ने जानकारी दी है कि रायपुर साहित्य उत्सव का केंद्रीय विचार आदि से अनादि तक है जो भारत की साहित्यिक परंपरा की निरंतरता और विकास को रेखांकित करता है। यह आयोजन अटल नगर नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा l यह  उत्सव छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है रायपुर सहित उत्सव का शुभारंभ 23 जनवरी को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives