August 31, 2026


ब्रेकअप से टूटा डॉक्टर का दिल! बाथरूम में नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ. एल्विन ने आत्महत्या कर ली. उनका शव अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला. प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध टूटने को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है. हालांकि कोरबा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

केरल के पालक्काड निवासी डॉ. एल्विन ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. करीब एक वर्ष पहले उनकी पदस्थापना कोरबा स्थित ईएसआइसी अस्पताल में हुई थी. वह अस्पताल परिसर के आवासीय परिसर में एक मकान में अकेले रहते थे.

शनिवार सुबह नौ बजे उनकी ड्यूटी थी, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे. कर्मचारियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. शाम करीब चार बजे तक संपर्क नहीं होने पर कुछ कर्मचारी उनके आवास पहुंचे. खिड़की का कांच तोड़कर दरवाजा खोला गया. अंदर बाथरूम में डा. एल्विन का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका मिला.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में बाथरूम में कपड़े टांगने के लिए लगे दो हैंगर के बीच रस्सी बांधकर फंदा बनाए जाने की बात सामने आई है.

हाथ पर मिले चोट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में चिकित्सक के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं. आशंका है कि उन्होंने पहले सर्जिकल ब्लेड से नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया और इसके बाद फांसी लगा ली. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

कोयंबटूर से पहुंचे स्वजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद डा. एल्विन के स्वजन कोयंबटूर और केरल के पालक्काड से कोरबा पहुंचे. पुलिस ने मामले में स्वजन और अस्पताल के कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई है. प्रेम संबंध टूटने को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives