November 23, 2023


VIDEO : किसी भी वक्त सुरंग से बाहर आ सकते हैं मजदूर, एंबुलेंस तैनात

उत्तरकाशीउत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। ताजा खबर यह है कि रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में है। ऑपरेशन में जुटी टीम मजदूरों से चंद मीटर दूर है। किसी भी वक्त अच्छी खबर आ सकती है। सुरंग के बाहर एंबुलेंस तैनात है, ताकि मजदूरों को तत्काल स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाई जा सके।

https://twitter.com/i/status/1727492135044497704

रिपोर्ट के अनुसार, पाइप से तैयार की जा रही निकासी सुरंग के आगे का करीब तीन फिट हिस्सा हल्का मुड़ गया है। जिसको काटा जाना है। उसके बाद सही एलाइनमेंट पर 800 एमएम का पाइप डाला जाना है। यहां से करीब तीन से पांच मीटर की दूरी पर सुरंग में फंसे 41 श्रमिक 12 दिन से बाहर निकलने हैं। 12 नवंबर को सुबह खदान का एक हिस्सा ढहने से 41 मजदूर फंस गए थे। तब से अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

https://twitter.com/i/status/1727460346523427166

उत्तरकाशी के सिल्कयारा स्थित सुरंग ढहने वाली जगह पर बचाव और राहत अभियान तेज है। बचाव दल ने 45 मीटर की गहराई तक स्टील का चौड़ा पाइप लगाने में सफलता हासिल की है। मलबे के दूसरी ओर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए बचावकर्मियों को कुल मिलाकर लगभग 57 मीटर तक ड्रिलिंग करना है। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 39 मीटर तक 800 व्यास वाले स्टील पाइप डाले गए हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives