August 23, 2023


24 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 24 अगस्त को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चुनाव आयोग के निर्देशों पर बात करेंगे। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनावों पर पार्टियों से भी राय ली जाएगी। आयोग के आयुक्त के साथ ही अन्य 15 वरिष्ठ अधिकारी भी दौरे में शामिल रहेंगे। निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बैठक की तैयारियों के लिए सोमवार को आला अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में प्रदेशभर के निर्वाचन पदाधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में आदर्श आचार संहिता, प्रवर्तन, निगरानी आदि मुद्दों पर बात की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही चुनाव आयुक्त सभी कलेक्टरों, संभाग आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षकों से प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट लेंगे। निर्वाचन कार्यालय ने अब तक तैयारियों को लेकर एक प्रजेंटेशन भी तैयार किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त की राजनीतिक दलों के साथ बैठक को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives