August 01, 2023


प्रियंका बिस्सा व्यास को राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड

भारत में अपनी तरह का यह है पहला अध्ययन

रायपुर : पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ प्रियंका बिस्सा व्यास को "युवाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण को उत्पन्न करने में सोशल मीडिया की भूमिका: एक विश्लेषणात्मक मूल्यांकन" विषेयक शोध कार्य हेतु डॉक्टरेट डिग्री अवार्ड की गयी | यह शोध कार्य शोध निर्देशक प्रोफ. डॉ. सुभाष चंद्राकर दुर्गा महाविद्यालय के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ | राष्ट्रपति सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवा राजनीतिक सशक्तिकरण के मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों पहलुओं का व्यापक विश्लेषण किया है | यह अभूतपूर्व अध्ययन भारत में अपनी तरह का पहला अध्ययन है। वर्तमान भारतीय राजनीति में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ऐसे में यह शोध बहुत प्रासंगिक हो गया हैं| करमवीर चक्र प्राप्त डॉ. बिस्सा के अध्ययन से पता चलता है कि सोशल मीडिया युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी में सक्षम बनाता है। यह शोध अध्ययन सोशल मीडिया के प्रभाव के अनदेखे नकारात्मक पहलुओं को भी उजागर करता है। इस अध्ययन के परिणाम नीति निर्माताओं, राजनीतिज्ञों, युवाओं एवं हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में कार्य करेगा |


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives