रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे, दमदारी से लड़ेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एक तरफ टारगेट किलिंग हो रही है वही दूसरी तरफ राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, डकैती, फिरौती, लूट, चोरी, माफियाराज,जंगल राज चल रहा है।वहीं दूसरी ओर विपक्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र लगातार राज्य की कांग्रेस सरकार कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रकरण दर्ज कराकर कराकर कांग्रेस की सरकार ने एक और कायरता पूर्ण कार्य किया है। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। न डरेंगे न झुकेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करते हुए पूरी ताकत से इस भ्रष्ट, निकम्मी, अत्याचारी, षड्यंत्रकारी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे।