January 28, 2023


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, पलाश चंदेल को फंसाने रची साजिश, षडयंत्र ऐसा कि जांजगीर की महिला और रायपुर में ऍफ़आईआर

नेता प्रतिपक्ष के पुत्र पलाश का भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया बचाव

रायपुर| विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता नारायण चंदेल के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव बचाव में आ गए हैं। उन्होंने चंदेल के बेटे को फंसाने के लिए साजिश रचने का भी आरोप लगया है। साथ ही कहा कि कथित महिला जांजगीर की रहने वाली है और रायपुर में ऍफ़आईआर दर्ज कराया गया है फिर भी भाजपा को कानून और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के बेटे पर लगे रेप के आरोप के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए चंदेल और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेश भर में पुतला दहन किया। वहीं, इस केस में भाजपा नेताओं का खुलकर बयान सामने नहीं आया था। लेकिन, अब भाजपा नेता भी दुष्कर्म के आरोपी पलाश चंदेल के पक्ष में आ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि कथित पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है और उसने रायपुर में ऍफ़आईआर दर्ज कराया है। इससे इस केस में कहीं न कहीं षडयंत्र का इशारा करता है। अभी मामला प्रारंभिक तौर पर है। सारी बातें धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास सबको मालूम है। हम इस तरह के मामलों में कोताही बरतने वाले नहीं है। सामान्यत: ऐसे मामलों में घटनास्थल जहां है, वहां ऍफ़आईआर होता है। लेकिन, इस केस में घटना कहीं और है और ऍफ़आईआर कहीं और की गई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives