January 12, 2023


भेंट-मुलाकात : कमलेश निषाद ने बताया उनकी सवा 4 एकड़ जमीन है, जिसमें 49 हजार रुपए का ऋण हुआ है माफ

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा पहंुचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान कमलेश निषाद, ग्राम खिसोरा ने बताया की उनकी सवा 4 एकड़ जमीन है, जिसमें 49 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। धान बेचने के 2 दिन में ही पैसा खाते में आया है। मुख्यमंत्री ने उनसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि की जानकारी ली। कमलेश ने बताया कि इस राशि से सुपर स्पलेंडर गाड़ी ली है। अब अपने ससुराल जाकर अपने नए गाड़ी का उद्घाटन किया। कमलेश ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभ हुआ है। पहले त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे, अब बैंक जाते हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives