December 26, 2022


सोनपुर में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए कलेक्टर-एसपी

नारायणपुर| नारायणपुर विकासखण्ड के सोनपुर में माँ दंतेश्वरी क्रिकेट क्लब, सोनपुर के युवाओं द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज जिले के कलेक्टर अजीत वसन्त एवं पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किये। इस दौरान कलेक्टर-एसपी ने आयोजन समिति को आयोजन हेतु सहायता राशि भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मौजूद थे। प्रतियोगिता में कलेक्टर-एसपी के शामिल होने से आयोजन समिति के सदस्य और खिलाड़ियों उत्साहित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives