December 21, 2022


आजाद मंच के आंदोलन का असर मल्हार नगर पंचायत की भ्रष्टाचार युक्त विवादित निविदा क्रमांक 1839 निरस्त

फाइट अगेंस्ट करप्शन की पहली मुहिम सफल, किंतु भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही हमारा लक्ष्य : विक्रांत तिवारी

बिलासपुर| आजाद मंच द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध किए गए दूसरे आंदोलन फाइट अगेंस्ट करप्शन की मुहिम को पहली सफलता प्राप्त हुई है, विगत 9 दिसंबर 2022 को पत्रकार वार्ता में आजाद मंच के पदाधिकारियों ने प्रमुख विक्रांत तिवारी के नेतृत्व में मल्हार नगर पंचायत के एक निविदा क्रमांक 1839 में किए जा रहे 65 लाख के भ्रष्टाचार को लाइव डेमो के साथ जनता के बीच रखा था जिसके बाद भी विभाग की नींद नहीं खुली थी जिसके उपरांत 14/12 /22 को आजाद मंच के जांबाज पदाधिकारियों ने नगरी निकाय विभाग के संयुक्त संचालक का घेराव कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से उक्त भ्रष्टाचार युक्त निविदा को निरस्त करने और इसमें संलिप्त सीएमओ, सब इंजीनियर और बाबू पर कड़ी कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद आजाद मंच के ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए उक्त निविदा क्रमांक 1839 को निरस्त करने की कार्यवाही की गई है I आज़ाद मंच प्रमुख विक्रांत तिवारी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की फाइट अगेंस्ट करप्शन की यह मुहिम पहले सफल आंदोलन से शुरू हुई है, उक्त निविदा निरस्त होना उसके भ्रष्टाचार की युक्ति से किए गए कृत्य को उजागर करता है किंतु हमारी मांग सिर्फ विवादित निविदा को निरस्त करना ही नहीं बल्कि उस निविदा को विवादित बनाने वाले और भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके अपनाने वाले उन भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करवाने की हैI हमारा लक्ष्य ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही होना हैI आजाद मंच ने संयुक्त संचालक महोदय को ज्ञापन दिया था उसकी समय सीमा के अंदर ही उन्होंने उक्त निविदा को निरस्त किया जो स्वागत योग्य है किंतु अगर मल्हार सीएमओ और उपअभियंता को बचाने की कोशिश में संयुक्त संचालक कार्यालय अपनी भूमिका अदा करता है तो हम उनके विरुद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे क्योंकि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देना भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है और आजाद मंच की फाइट अगेंस्ट करप्शन की मुहिम ऐसी हर दीमक को सिस्टम से साफ करने की मुहिम है हम किसी भी कीमत पर भ्रष्ट अधिकारियों को छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने नहीं देंगेI आजाद मंच के जिलाध्यक्ष विजय सिंह राजपूत एवं सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से इसे भ्रष्टाचार पर पहली चोट करार देते हुए बताया की वह सभी विभाग जो सीधे-सीधे जनता से सरोकार रखते हैं उन में हो रहे भ्रष्टाचार पर आजाद मंच की पूरी नजर है हमारे पास कई शिकायतें भी आई है जिन पर हम अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं पुख्ता सबूत इकट्ठे कर ऐसे सभी भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा I आजाद मंच की ओर से विज्ञप्ति जारी करते हुए मंच के मीडिया प्रभारी सुब्रत जाना ने बताया की फाइट अगेंस्ट करप्शन की इस मुहिम की सफल शुरुआत के लिए हम मीडिया के उन तमाम आजाद पत्रकारों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने आजाद मंच के इस आंदोलन को अपने शब्द दिए और इसे सफल बनाने में योगदान दिया आने वाले समय में राजस्व, खनिज, नगरी निकाय,स्वास्थ्य, शिक्षा और वन जैसे तमाम विभागों के कच्चे चिट्ठे जनता की अदालत में खोले जाएंगे I फिलहाल हमारा अगला कदम उन अधिकारियों पर कार्यवाही करवाना होगा जो गलत तरीके से अपने पदों पर बैठे हैं ऐसे कुछ अधिकारियों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है जिस पर शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा फाइट अगेंस्ट करप्शन की इस मुहिम को सफल बनाने हम आम जनता से अपील करते हैं कि साथ आए और अपने छत्तीसगढ़ को इन दीमको से मुक्त कराएं इस आंदोलन को सफल बनाने प्रमुख रूप से सुनील वर्मा, दीपक राही, अजीत शर्मा, देवेंद्र द्विवेदी, संतोष श्रीवास ,सुधीर गोधरे,शशांक आनंद, रामचंद्र यादव ,अजय दुबे, धीरज त्रिपाठी लकी कश्यप, रामअवतार रजक, रुपेश चौबे की मुख्य भूमिका रहीI


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives