December 18, 2022


छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर प्रदर्शनी: राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों ने सराहा

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 4 साल की गौरवमयी यात्रा पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इसे गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास छत्तीसगढ़ सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूली बच्चे के साथ-साथ नागरिकों ने भी किया और इसकी सराहना की। छत्तीसगढ़ कॉलेज के बी.ए.फाइनल में पढ़ने वाले भरत मनहर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने गांव गरीब और किसानों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है और इन योजनाओं का लाभ भी किसानों एवं अन्य हितग्राहियों को मिल रहा है। बेमेतरा जिले के पंडित जवाहरलाल नेहरू विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संदीप आहिरे ने बताया कि शासन की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार होने से लोगों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives