December 18, 2022


भूपेश सरकार के 4 साल का कांग्रेस ने प्रदेशभर में मनाया जश्न

रायपुर। भूपेश सरकार 4 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में जश्न और खुशी मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़े, मिठाई बांटी तथा ढोल ताशे के साथ उत्सव मनाया। गौठान, धान खरीदी केन्द्र, तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्र, लघु वनोपज खरीदी केन्द्र सहित सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाईयों, पशुपालकों, गौठान समितियों, स्व-सहायता समूहों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्रों में वार्डों में सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के पोस्टर बैनर की प्रदर्शनी लगा कर जनजागरण भी चलाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने ढोल, फटाखे, मिठाईयों के साथ खुशी मनाया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives