December 02, 2022


कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

धमतरी| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पिछले साल की तरह इस साल भी रबी 2022-23 में फसल बीमा संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास है। विभिन्न विकासखण्डों के गांवों के किसानों में जागरूकता लाने के लिए आज कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा द्वारा फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक रथ के जरिए किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी जाएगी, जिससे प्राकृतिक आपदा, असामयिक वर्षा और ओला वृष्टि से फसल को होने वाली क्षति की भरपाई की जा सके। बताया गया है कि इस साल रबी में गेहूॅं और चना को जिले के लिए फसल बीमा में अधिसूचित किया गया है। चना की बीमित राशि 33 हजार रूपये, जबकि किसान देय प्रीमियम राशि 495 रूपये है। इसी तरह गेंहूॅं की बीमित राशि 30 हजार रूपये और किसान देय प्रीमियम राशि 450 रूपये हैं। उप संचालक ने अपील की है कि ऐसे किसान, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन नहीं कराया है, वे नजदीकी चॉइस सेंटर और बैंकों के माध्यम से एक से 15 दिसम्बर के बीच पंजीयन करा सकते हैं, जिससे फसल बीमा योजना का लाभ उन्हें मिल सके।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives