रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि सीजीपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की
प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने
के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही नए पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। युवाओं के
भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।