बिलासपुर : राजनीति में चुनौतियाँ नई नहीं हैं। कभी विरोध बाहर से मिलता है, तो कभी अपने ही लोगों से। लेकिन मेरा विश्वास किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, संगठन की शक्ति और सत्य के मार्ग पर है।यही भरोसा लेकर भाजपा मंडल छाल ने अब एसईसीएल के सीएसआर घोटाले को लेकर बड़ी लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
भाजपा मंडल छाल की ओर से कहा गया है कि
जनहित के कार्य, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़
और संगठन के विस्तार का संकल्प किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकेगा। संघर्ष कितना भी
बड़ा क्यों न हो, पीछे हटने वालों में नहीं हैं।मेरा उद्देश्य
किसी से व्यक्तिगत द्वेष नहीं, बल्कि समाज के विकास, पारदर्शिता और जनता की सेवा है। जो भी बाधाएँ आएँगी, उनका सामना धैर्य, संयम और दृढ़ता के साथ करूँगा।
*क्या है पूरा मामला?*
ग्राम पंचायत छाल पुनर्वास,
तहसील छाल, विकासखंड धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ में SECL की CSR निधि
से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए
गए हैं।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि निर्माणाधीन तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य अमानक
प्राक्कलन यानी एस्टीमेट के आधार पर कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 25
लाख की लागत के हिसाब से काम की गुणवत्ता और मात्रा जमीन पर नजर नहीं
आ रही है।इसी को लेकर अब भाजपा मंडल छाल ने कलेक्टर रायगढ़ को जांच के लिए ज्ञापन सौंपने
की तैयारी शुरू कर दी है।
शिकायत की तैयारी - कहां-कहां जाएगी शिकायत?
भाजपा मंडल छाल इस मामले को सिर्फ कलेक्टर
तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि इसकी
तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है। अभी शिकायत सौंपी नहीं गई है, तैयारी चल रही है।
शिकायत भेजने की तैयारी इन जगहों पर है
-
केंद्रीय कोयला मंत्री,
भारत सरकार,नई दिल्ली,मुख्य
सतर्कता अधिकारी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
मुख्य सतर्कता अधिकारी,
कोल इंडिया लिमिटेड बिलासपुर,कलेक्टर जिला रायगढ़,
छत्तीसगढ़, ओ.पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन!ताकि मामले की उच्च स्तरीय,
स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके और कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस जांच
से बच न सके।
ज्ञापन में क्या-क्या जांच की मांग होगी?
भाजपा मंडल छाल की ओर से डोलनारायण पटेल
ने ज्ञापन में 5 बड़े बिंदुओं पर जांच की मांग
की तैयारी की है
1. स्वीकृत 25 लाख की राशि का उपयोग नियमानुसार और निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप हुआ है या
नहीं
2. कार्यादेश, निविदा प्रक्रिया, प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति तथा
भुगतान संबंधी समस्त अभिलेखों की जांच की जाए
3. निर्माण कार्य की गुणवत्ता,
मात्रा और स्थल का भौतिक सत्यापन कराया जाए
4. माप पुस्तिका, उपयोगिता प्रमाणपत्र, बिल, वाउचर
और अन्य तकनीकी दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाए
5. यदि जांच में किसी अधिकारी,
कर्मचारी, ठेकेदार अथवा अन्य संबंधित व्यक्ति की
भूमिका अनियमितता, वित्तीय गड़बड़ी अथवा भ्रष्टाचार में पाई जाती
है, तो उनके विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई
की जाए
बकरा मुड़ा वृंदावन वाला 50
लाख का तालाब भी जांच के दायरे में
इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा छाल के
पास बकरा मुड़ा स्थान पर वृंदावन नामक तालाब को लेकर हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है
कि बकरा मुड़ा वृंदावन तालाब में 50 लाख रुपये
की लागत से तालाब निर्माण किया गया है, जिसमें भी जमकर भ्रष्टाचार
हुआ है।आरोप के अनुसार, मौके पर मुश्किल से 3 से 5 लाख रुपये का ही निर्माण कार्य हुआ है, और बाकी 50 लाख की राशि डकार ली गई है।अब ग्रामीणों ने
की मांग है कि छाल पुनर्वास के 25 लाख वाले तालाब के साथ-साथ
बकरा मुड़ा वृंदावन के 50 लाख वाले तालाब की भी एक साथ जांच कराई
जाए, ताकि दोनों मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
क्यों गरमाया मामला?
छाल पुनर्वास नीति के तहत गांव में CSR
का पैसा सीधे जनता के हित के लिए होता है। अगर उसी पैसे में भ्रष्टाचार
को अंजाम दिया जा रहा हो तो सवाल सिर्फ एक तालाब का नहीं, बल्कि
SECL की पूरी CSR व्यवस्था पर सवाल खड़ा
होता है।ग्रामीणों का कहना है कि जनहित और शासकीय धन की सुरक्षा को देखते हुए उक्त
प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
*अब आगे क्या?*
अब देखना होगा कलेक्टर रायगढ़,
SECL विजिलेंस बिलासपुर और कोल इंडिया विजिलेंस क्या करते हैं।
क्या 25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण में सच में भ्रष्टाचार हुई है? क्या बकरा मुड़ा वृंदावन के 50 लाख वाले तालाब में सिर्फ
3 से 5 लाख का काम हुआ है? क्या एस्टीमेट और मौके पर काम में फर्क है?जिसका निष्पक्ष
जाँच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
एसईसीएल से पक्ष जानने की कोशिश,पीआरओ ने फोन नहीं उठाया
इस मामले में "मीडिया"ने एसईसीएल का पक्ष जानने के लिए सीएसईएल के जनसम्पर्क
अधिकारी शनिस चंद्रा को 3 बार फोन
लगाया। तीनों बार उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा और जवाब देने से बचते रहे और फोन
काट दिए!ग्रामीणों और पत्रकारों का कहना है कि चंद्रा द्वारा फोन न उठाना ये पहली बार
नहीं है, इनकी ये शिकायत आए दिन रहती है।जब एसईसीएल के जनसम्पर्क
अधिकारी ही जनता और मीडिया से बात नहीं करेंगे, तो पारदर्शिता
की बात कैसे होगी?