November 16, 2026


सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका से पुलिस कर रही जांच

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़ंकप मच गया है. घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. मृतक की पहचान रायगढ़ के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है. मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है. शव के पास से पानी बोतल, पर्स और गमछा मिला है. फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं. शुरूआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का असली राज खोलेगी.

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. वहीं शव के पास मिले सामाग्रियों को जब्त किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और लोगों से घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.


Archives

Advertisement

Trending News

Archives