रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। वन एवं सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमित
कुमार ने सोमवार को छिंदगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर शासकीय
योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पालेम,
कावराकोपा, पेरमारास और टाहकवाड़ा पहुंचकर
शिविरों की व्यवस्थाएं देखीं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
कलेक्टर ने स्वयं किया
आयुष्मान पंजीयन
पालेम पंचायत में आयोजित आयुष्मान
कार्ड शिविर में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने
की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आवश्यक
दस्तावेज और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद उन्होंने स्वयं कंप्यूटर पर
बैठकर हितग्राही देवे वेट्टी का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किया।
कलेक्टर ने पोर्टल पर आवश्यक जानकारी
दर्ज करने के साथ हितग्राही का फोटो भी स्वयं लिया। कलेक्टर की इस पहल से
ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या
में आयुष्मान योजना से जुड़कर नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने की अपील की।
डिजिटल गिरदावरी का किया
स्थल निरीक्षण
कलेक्टर ने कावराकोपा में संचालित
डिजिटल क्रॉप सर्वे (डिजिटल गिरदावरी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर
मौजूद अधिकारियों से सर्वे की प्रक्रिया और प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि खेत में जाकर फसल की
स्थिति का जियो-टैग्ड फोटो लेकर ऑनलाइन अपलोड करने की व्यवस्था से गिरदावरी कार्य
में पारदर्शिता बढ़ी है। इससे वास्तविक फसल की जानकारी दर्ज करने में मदद मिलती है
और गलत प्रविष्टियों की संभावना कम होती है।
मेगा आयुष्मान शिविरों
का लिया जायजा
कलेक्टर ने एसडीएम छिंदगढ़ श्री
पी.वी. खेस की उपस्थिति में पेरमारास और टाहकवाड़ा में आयोजित आयुष्मान शिविरों का
भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को पंजीयन के
दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ
सुनिश्चित किया जाए।
गांव-गांव पहुंच रही
स्वास्थ्य सुरक्षा
सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन द्वारा मेगा आयुष्मान शिविर आयोजित
किए जा रहे हैं। छिंदगढ़ विकासखंड के गांवों में शिविर लगाकर पात्र ग्रामीणों के
आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर की सक्रिय फील्ड मौजूदगी से प्रशासनिक
अमले में भी उत्साह बढ़ा है। वहीं ग्रामीणों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास
मजबूत हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की
मंशा के अनुरूप शासन की प्राथमिकता है कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में रहने
वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य, कृषि
और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के
मार्गदर्शन में सुकमा जिला प्रशासन इसी दिशा में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन
के लिए लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रहा है।