July 27, 2026


दिनदहाड़े 1.21 करोड़ की चोरी : घर के रसोईये ने दिया वारदात को अंजाम, 51 लाख नकदी और 70 लाख के जेवर बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने घर की अलमारी तोड़कर 51 लाख रुपये नकदी और करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

परिवार के बाहर जाते ही दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान घर में मौजूद रसोइए महेंद्र कुमार यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की पूरी साजिश को अंजाम दिया।

अलमारी तोड़कर नकदी और जेवर किए पार

आरोपियों ने घर की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 51 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

रसोइया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी और चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। मामले में उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives