धमतरी : जिले में लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार जिले में कार्यवाही देखने को मिल रही है. वहीं, इसी के तहत जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों के साथ अवैध कारोबार की विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है. इसके साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालयीन प्रकरणों तक सीमित न रखते हुए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन पर भी सीधा आर्थिक प्रहार किया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक धमतरी और थाना प्रभारी
सिटी कोतवाली के विशेष जांच वित्तीय विश्लेषण और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर
मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की संपत्ति की जानकारी एकत्रित
की गई. जांच में बैंक खातों में फिक्स्ड डिपॉजिट, बीमा
योजनाओं और वाहनों के साथ अचल संपत्तियों में निवेश की जानकारी सामने आई.
इसके तहत उनकी संपत्तियों को NDPS
एक्ट के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई की गई. यह संपत्ति अवैध मादक
पदार्थों की तस्करी से बनाई गई थी.
इनकी संपत्ति हुई जब्त
आरती रजक के बैंक खाते से 12,93,636
रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई. इसके अलावा आरोपी करण सिंह धुरी,
उसकी पत्नी उषा बाई धुरी और पुत्री जायका धुरी से संबंधित बैंक
खातों में धन समेत वाहनों और अचल संपत्तियां की कुल राशि 22,91,479 रुपये जब्त की गई.
उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम
प्राधिकारी SAFEMA/NDPS मुंबई ने 23
जुलाई को धमतरी के सिटी कोतवाली थाने को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश
दिया था. वहीं, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक
पदार्थों की बिक्री परिवहन संग्रहण और अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल
पुलिस को दे और सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और अवैध
कारोबारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.