June 29, 2026


ओवरटेक करने के दौरान पिकअप वाहन की चपेट में आए बाइक सवार 2 युवक, दोनों की दर्दनाक मौत

सरगुजा : जिले के बतौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर रविवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम लालमाटी के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे-43 पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives