October 21, 2026


दशहरे की रात पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार

सरगुजा : जिले में दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला ग्राम पंचायत केपी का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आलोक गिरी पर अपनी पत्नी मानमती की हत्या करने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। दशहरे की देर रात हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives