June 13, 2026


बावन परियों पर लगा रहे थे दांव : जुआ फड़ पर पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिंघुल-भदराखार में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा है। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 लाख 3 हजार 800 रुपये नगद, दो मोटरसाइकिल, ताश की गड्डी और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे जुआ और सट्टा विरोधी अभियान के तहत की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives