रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत खैरागढ़ जिले का अंतिम जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर अमलीडीहकला में आयोजित किया गया। अमलीडीहकला क्लस्टर की ग्राम पंचायत ढोलियाकन्हार, दिलीपपुर, खजरी, कटंगीकला, मुहडबरी, अकरजन, कांचरी, टेकापारकला, कुलीकसा, भूलाटोला, बाजगुड़ा, एटीकसा, बैहाटोला, कोहकाबोड़, कटंगीखुर्द, विक्रमपुर एवं कोड़ेनवागांव सहित कुल 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर में कुल 753
आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 750 मांग संबंधी एवं 3 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त
आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभागीय स्टॉलों के अवलोकन के साथ हुआ। विभिन्न विभागों
द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया
गया। शिविर में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर
अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।
कार्यक्रम में उपस्थित
जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद
का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण
सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक
लाभ लेने और शासन-प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल
ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जिले में 19 समाधान शिविरों का सफल आयोजन
किया गया, जिनमें लगभग 22 से 24
हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। अधिकांश आवेदन मांग संबंधी हैं,
जिन पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने
कहा कि शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है
तथा लोगों की समस्याओं के निराकरण में मदद मिली है। कलेक्टर ने बताया कि 9 जून से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया जा रहा है,
जिसका लाभ नागरिक उठा सकेंगे। उन्होंने सुशासन तिहार को सफल बनाने
में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों
के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष
श्री विक्रांत सिंह, सभापति श्री दिनेश
वर्मा, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर,
पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री धम्मन साहू, जनपद
सदस्य श्रीमती किरण विक्रम मानिकपुरी, श्री शैलेन्द्र मिश्रा,
श्री कोमल वर्मा, श्री गोरेलाल, श्री चंदू वर्मा, श्रीमती नीलिमा गोस्वामी, श्री महेंद्र वर्मा, श्री मंजीत सिंधु, वरिष्ठ नागरिक श्री आयश सिंह बोनी, श्री बिसेसर साहू,
ग्राम पंचायत अमलीडीहकला के सरपंच श्री उपेश वर्मा सहित क्षेत्र के
जनप्रतिनिधि, 15 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन
उपस्थित रहे। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम कुमार पटेल,
एसडीएम खैरागढ़ श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू तथा जनपद पंचायत सीईओ
श्री हिमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विभागीय स्टॉलों पर
हितग्राहियों को मिला लाभ, स्वास्थ्य
एवं आयुष शिविर में हुई जांच
समाज कल्याण विभाग द्वारा 2
हितग्राहियों को वॉकिंग छड़ी तथा 1 हितग्राही
को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 12 विद्यार्थियों
को पेन-डायरी वितरित की गई। मत्स्य पालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों
को मछली पकड़ने का जाल एवं 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स
प्रदान किया गया। सेवा सहकारी समिति द्वारा 7 किसानों को चेक
का वितरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा 4 हितग्राहियों
को सुपोषण किट, 4 स्वच्छता किट एवं 4 फलदार
पौधों का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों
को सब्जी मिनी किट तथा कृषि विभाग द्वारा 3 किसानों को ढेंचा
बीज प्रदान किया गया। साथ ही विभाग द्वारा जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया
गया।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 100
लोगों की ओपीडी जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150
लोगों की ओपीडी जांच, 112 लोगों का रक्तचाप
परीक्षण एवं 112 लोगों की शुगर जांच की गई। 15 लोगों की नेत्र जांच कर 5 हितग्राहियों को निःशुल्क
चश्मा वितरित किया गया तथा 5 आभा आईडी भी बनाई गईं।
जिले के अंतिम जिला स्तरीय समाधान
शिविर के रूप में आयोजित अमलीडीहकला शिविर में ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता
देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक
योजनाओं के लाभ से सुशासन तिहार-2026 के
उद्देश्यों को मजबूती मिली तथा शासन-प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद और
अधिक सुदृढ़ हुआ।