रायपुर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हो गया. जहां बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में भिलाई मूल के एक ही परिवार के 4 सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं. इस हादसे ने छत्तीसगढ़ समेत बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर फैला दी है. मृतक परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रहकर नौकरी कर रहा था और छुट्टियां बिताने हिमाचल प्रदेश पहुंचा था.
कैसे
हुआ हादसा?
यह हादसा शुक्रवार रात को चंबा जिले
के चुराह उपमंडल के कालावन क्षेत्र के पास हुआ है.
दोनों परिवारों ने डलहौजी से एक
टैक्सी बुक की थी और आस पास इलाके में बर्फ और प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए
रवाना हुए थे.
देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क से
नीचे गहरी खाई में जा गिरी. खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण कार पूरी तरह
क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचने का मौका नहीं मिला.
भिलाई
के 4 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक,
भिलाई के अरविंद चंद्राकर बेंगलुरु में रहकर नौकरी करते थे. अरविंद
परिवार सहित छुट्टियों में हिमाचल प्रदेश के चंबा घूमने के लिए गए थे. जिस गाड़ी
में वो सवार थे, वो गाड़ी घाटी में बेकाबू होकर गहरी खाई में
जा गिरी.
हादसे में परिवार के मुखिया अरविंद
चंद्राकर, पत्नी पिंकी चंद्राकर और
उनके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के वक्त कार में कुल 8 लोग सवार थे. हादसे में सभी की जान चली गई.
हिमाचल
के लिए हुए रवाना परिजन
हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए
मानव – श्रृंखला बनाई गई और शवों को खाई से
बाहर निकाला गया. पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में घंटों का वक्त लगा. हादसे में मरने
वालों की पहचान होते ही हिमाचल पुलिस ने घटना की जानकारी अरविंद चंद्राकर के
परिवार वालों को दी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया.
हिमाचल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मृतक अरविंद चंद्राकर
के परिजन हिमाचल के लिए रवाना हो गए हैं.