बिलासपुर : बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र के भंडारा से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक महिला को डरा-धमकाकर डिजिटल अरेस्ट किया और उनसे कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की मोटी रकम ठग ली। पुलिस जांच में आरोपियों के बैंक खाते से 54 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि ये आरोपी महज कमीशन के
लालच में साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जाता था। इस मामले में
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की
धारा 318(4), 308(6), 3(5) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत कानूनी कार्रवाई
करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।