May 16, 2026


गोबर से भरे वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक युवक की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अहिवारा टाउनशिप निवासी 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, शेख सैय्यद और उसका दोस्त शेख अफरोज बाइक पर सवार होकर नंदिनी-अहिवारा से हाउसिंग बोर्ड भिलाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे गोबर से भरे एक वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में शेख अफरोज (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शेख सैय्यद को चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives