April 30, 2026


रायपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अब तक 5 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि अतिरिक्त संसाधन भी लगातार भेजे जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है।

तेजी से फैली लपटें, नियंत्रण में लाना चुनौती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग और अधिक भड़क गई, जिससे उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।

विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी

यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन आग पर काबू पाने के बाद ही किया जाएगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives