कबीरधाम : कबीरधाम जिले के बोड़ला अंतर्गत बांधाटोला क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा चिल्फी घाटी नेशनल हाईवे पर
हुआ, जिसके कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।
दुर्घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई,
जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर
इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने
पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की
कार्रवाई शुरू की।
ब्लैक स्पॉट बने खतरे का कारण
बोड़ला क्षेत्र में कई ऐसे खतरनाक
ब्लैक स्पॉट मौजूद हैं, जहां लगातार
दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के कोई
ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे आए दिन जानें जा रही हैं।
लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है
कि इन ब्लैक स्पॉट्स पर जल्द से जल्द सुरक्षा उपाय (जैसे संकेतक बोर्ड,
स्पीड कंट्रोल, बैरिकेडिंग) लागू किए जाएं,
ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की
जांच में जुटी है और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।