December 17, 2025


क्रिसमस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले में आख़िरी ओवर तक थमी रहीं सांसें

जगदलपुर। क्रिसमस ट्रॉफी–2025 के तहत च.मे.मे एपिस्कोपल लाल चर्च सोशल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित नॉकआउट मुकाबले में c.m.m एपिस्कोपल लाल चर्च क्रिकेट क्लब ने jelc कुम्हारपारा के खिलाफ बेहद रोमांचक जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। मुकाबला अंतिम ओवर तक खिंचा, जहां लाल चर्च ने तीन विकेट से बाज़ी अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए jelc कुम्हारपारा की टीम 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से छोटू ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लाल चर्च के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लाल चर्च क्रिकेट क्लब ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मनीष शिरील और एडवीन ने टीम को मजबूत आधार दिया। मध्यक्रम में रोजवीन दास और डेनियल स्वामी ने जिम्मेदारी संभालते हुए संयमित बल्लेबाजी की और टीम को जीत की दहलीज़ तक पहुंचाया। आख़िरी ओवर में मिले रोमांच ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

मैच के दौरान लाल चर्च के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। राजा, बिट्टू कॉलेट, मनीष पारकर, दिलीप अमोलिक, छोटू, निथलेश और बब्बू ने अलग–अलग क्षेत्रों में योगदान देकर टीम की जीत को यादगार बनाया।

मैच में अंपायर की भूमिका विक्की भवानी और जॉनसन ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री का दायित्व अनिल सेंट जॉन ने संभाला। पूरे आयोजन में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives