November 07, 2025


छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने ग्रहण किया पदभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रहे उपस्थित

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, सेक्टर-24 में अपने पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

   इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, ट्राइबल मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक विनायक गोयल, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूप साय सलाम, बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, हस्तशिल्प मंडल अध्यक्ष शालिनी राजपूत, बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप, महेश गागड़ा, शरद अवस्थी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज के हितों के संरक्षण में अनुसूचित जनजाति आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नए अध्यक्ष के रूप में रूप सिंह मंडावी के नेतृत्व में आयोग के कार्यों में और अधिक गति आएगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आदिवासी विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर और सक्षम बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

   पदभार ग्रहण करने के बाद आयोग अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग आदिवासी समाज की जागरूकता, अधिकारों और विकास के लिए हर संभव पहल करेगा।

    कार्यक्रम में जगदलपुर महापौर संजय पांडे, निगम राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोहित त्रिवेदी, बलदेव मंडावी, फिरोज बस्तरिया, उत्तम लाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, नरेंद्र पाणिग्रही, राजा गुप्ता, गोविंद ईनाणी, श्रीपाल जैन, आनंद झा, गणेश काले, सतीश बाजपेई, पुरुषोत्तम जोशी, राधेश्याम पैदरे, किशोर महावर, राकेश तिवारी, अखिलेश शुक्ला, वीरेंद्र जोशी, धनुर्जय कश्यप, तरुण पांडे, सोनबारी भद्रे, पीतांबर कश्यप, अरुण परिहार, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, गीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives