September 20, 2025


बस्तर दशहरा व नवरात्रि पर्व को देखते हुए यातायात विभाग ने ली ऑटो चालकों की बैठक

जगदलपुर।यातायात विभाग के अधिकारियों और ऑटो चालकों के बीच नया बस स्टैण्ड में बैठक किया गया है और अगामी दिनों में आने वाले नवरात्री, दशहरा पर्व को देखते हुये आटों चालकों को यातायात  नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन ने कहा कि सभी ऑटो चालकों का आज की बैठक में हार्दिक स्वागत है। हम आपकी आजीविका का सम्मान करते हैं, लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था और आपकी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है आज हम कुछ ज़रूरी नियमों पर चर्चा करेंगे जिनका पालन करना आप सभी के लिए अनिवार्य है सबसे पहले, कभी भी नशे या शराब के प्रभाव में गाड़ी न चलाएं यह आपके और दूसरों के लिए जानलेवा हो सकता है हमेशा यातायात सिग्नल और सड़क के संकेतों का पालन करें। लाल बत्ती पर रुकना और हरी बत्ती पर आगे बढ़ना ही सही तरीका है गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें। इससे आपका ध्यान बंटता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ता है अपनी लाईन में ही चलें और ओवरटेकिंग करते समय सही तरीका अपनाए। सिंगल लेन वाली सड़कों पर सामने से आने वाले वाहनों की लेन को बाधित न करें। अपने ऑटो में यात्रियों की तय क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं। इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा होता है वाहन के सभी ज़रूरी कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा) अपने साथ रखें। वाहन में अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है सड़क पर वाहन खड़े करते समय ऐसी जगह चुनें जहाँ जाम की स्थिति न बने, जिससे अन्य वाहन चालकों को असुविधा न हो। 

यातायात प्रभारी मधु सुदन ने ऑटो चालकों से की अपील कि है की सभी नियमों का पालन करें ताकि सड़कों पर दुर्घटनाएं कम हों और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives