नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
जगदलपुर। बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रतिबंधित अवैध नशीली कैपशूल बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि 18 सितम्बर को लगभग 8 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति 30-35 साल का लड़का जो काई कलर का शर्ट, काला कलर का पेंट पहना है, काला दाड़ी है जो एयरपोर्ट के पीछे रास्ता करकापाल जंगल के पास एक प्लास्टिक झोला में प्रतिबंधित अवैध नशीली कैपशूल रखा हैं, जो बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में जाकर बताये हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश झा पिता मणिकांत झा उम्र 34 वर्ष निवासी धरमपुरा स्वेता कालोनी जगदलपुर का रहने वाला बताते हुए अपने पास बिक्री करने के लिए रखे अवैध नशीली पाइवोन स्पॉस प्लस कैपशूल 39 पत्ता कुल 312 नग कुल किमती 3,088 को गवाहों के समक्ष जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।