August 12, 2025


सही चुनाव बड़ा बदलाव बिटीओ के विकास के भविष्य पर मुहर लगाए आकाश गोयल चुन्नू

कल होगा बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी  । 13 अगस्त को यानी कल बुधवार को बिटीओ का एक वार्षिक चुनाव होना है । उल्लेखनीय हैं कि इस बार के बिटीओ के चुनावी मैदान में दो पैनल ही आमने सामने हैं जिसमे से एक पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उमेश सिंह के पैनल को हाथी छाप चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है ।विदित हो कि हाथी छाप पैनल से अध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह ,सचिव पद पर आकाश गोयल उर्फ चुन्नू ,उपाध्यक्ष पद पर दीपक बड़ई ,उपाध्यक्ष पद पर राहुल असरानी ,कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार नायक ,सहसचिव पद पर अविनाश कर्मकार,सहसचिव पद पर वैभव गौरंग साहा हाथी छाप पैनल की ओर से बिटीओ के चुनावी मैदान में अपनी उपस्थिति दमदारी के साथ दर्ज करवा रहे हैं । हाथी छाप पैनल से सचिव पद के प्रत्याशी आकाश गोयल ने कहा कि इस बार के बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन बिटीओ के चुनाव में सम्मानित सदस्य बदलाव चाहते हैं इसलिए इस बार के चुनाव में हमारे हाथी छाप चुनावी पैनल को सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि बिटीओ की नींव हमारे वरिष्ठ सदस्यों ने रखी थी जिसका सम्मान करते हुए हमारे पैनल का कर्तव्य है कि बिटीओ को भविष्य में और ऊँचाई पर ले जाये ।आकाश गोयल ने कहा कि डोर टू डोर प्रचार के दौरान हमारे पैनल को संस्थापक सदस्यों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि सभी सदस्यों के ट्रकों को भरपूर माल मिले साथ ही समय पर भाड़े की राशि का भुगतान प्राप्त हो । बिटीओ के सदस्यों का सम्मान ही संघ का सम्मान होता है इसलिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मत का प्रयोग करें। आपका मत आपके विवेक का परिचायक है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives