August 11, 2025


हाथी पैनल – जनता के विकास की सच्ची पहचान

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। जनता की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए, हाथी पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और जब लैंड स्लाइड में अपने एक सदस्य का ट्रक फसा तो उसे भी अध्यक्ष प्रत्याशी ने ही अपना मशीन लगाकर निकलवाया। इस दौरान समस्त प्रत्याशी  उमेश सिंह, आकाश गोयल,राहुल आसरानी, दीपक बढ़ई ,मनीष नायक ,अविनाश कर्मकार , वैभव शाह और नगर पालिका बचेली के अध्यक्ष  भी उनके साथ थे, जिससे यह साफ संदेश गया कि हाथी पैनल केवल चुनाव के वक्त वादे नहीं करता, बल्कि ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी भी करता है।

स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई कि पहली बार किसी हाथी पैनल के सभी प्रत्याशी व नगर पालिका अध्यक्ष ने खुद जाकर काम की गुणवत्ता देखी और ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि सड़क मजबूत और टिकाऊ हो।

यह कदम साफ दिखाता है कि हाथी पैनल की प्राथमिकता जनता की सुविधा और पारदर्शी काम है, न कि दिखावटी राजनीति।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives