अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। 11 अगस्त 2025 को किरंदुल स्तंभ चौंक से सोमवार सुबह लगभग 9 बजे हर घर तिरंगा के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा स्तंभ चौंक से शुरू होकर घड़ी चौक, रामपुर कैंप से पुराना भट्टीपारा होते हुए स्तंभ चौंक में समापन किया गया।
लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। कुछ लोग गाड़ियों से तो कुछ पैदल चलकर यात्रा का हिस्सा बने। देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देशप्रेम का उत्साह और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा "हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव आसमान में लहराता रहे। उन्होंने सभी भारतीयों से 'घर-घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की अपील भी की इस अवसर पर सीएमओ शशि भूषण महापात्र, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी पार्षद के सजी, लक्ष्मी ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी एवं किरंदुल के सैकड़ों देश भक्त उपस्थित थे।