August 10, 2025


ग्राम बड़े गोडरे में लगा स्वास्थ्य शिविर अब स्थिति ठीक है, किसी प्रकार की शिकायत नही: जोगा मरकाम सरपंच

अरुण शर्मा/संवाददाता

दंतेवाड़ा। ग्राम गोडरे में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया किया गया, परन्तु  उल्टी -दस्त के मरीज नहीं मिले।इस शिविर में सरपंच जोगा मरकाम ने कहा कि एक माह पहले  शिकायत था, मगर स्वास्थ्य विभाग लगातार शिविर लगाकर लोगों का इलाज किया, जिससे गांव में अब सामान्य स्थिति है।वहीं पर वार्ड पंच कमलू ने कहा कि हम लोग लगातार लोगों को समझा रहे हैं। कि -पानी उबालकर पिए, गर्म व ताज़ा भोजन लें, और जिससे लोग स्वस्थ रहें, इसके लिए समझया जा रहा है। गांव में डॉक्टरों के द्वारा शिविर लगाकर इलाज किया जा रहा है।इसके पश्चात् खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय भुवन कुर्रे के द्वारा कहा कि स्वास्थ्य संबधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल मुझे सुचना दें ताकि विकासखंड स्तर से टीम बनाकर शिविर लगाया जायेगा।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives