August 09, 2025


खदान मजदूर संघ किरंदुल एवं बचेली के पदाधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री से किया गया सौजन्य भेंट

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। विश्व की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल एवं बचेली शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया तथा सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक परिचर्चा की गई। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।  खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, बचेली शाखा के अमित मिश्रा, अमित देवांगन द्वारा श्रम संघ के विस्तारीकरण को लेकर सकारात्मक परिचर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ श्रमिक हितों के लिए सदैव ही तत्पर रहने वाली श्रमिक संघ को सफलता हेतु शुभकामनायें दी गई तथा सदैव ही सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives