August 08, 2025


एनएमडीसी की श्रमिक संघ इंटक की महिला सदस्यों ने किया सावन झूला उत्सव का आयोजन

मुख्य अतिथि रही डीएवी स्कूल की शिक्षिका नीति सिंह, पार्षद इला पटेल

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल के रेग्युलर कर्मचारी सदस्यों, ठेका श्रमिक सदस्यों के गृहणी मातृ-शक्तियों, बहनों तथा परियोजना में इंटक के कार्यरत रेग्युलर और ठेका महिला सदस्यों के सामुहिक प्रयास से सावन माह के अवसर पर में सावन महोत्सव के अवसर पर खुशी उत्साह और एकता का माहौल बनाने के उद्देश्य से इंटक के मातृ-शक्तियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें सावन से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य, खेल कूद तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से देश को समर्पित फलदार पौधा वृक्षारोपण समस्त मातृ-शक्तियों, बहनों के कमलों से किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त मातृशक्ति श्रावण माह के महत्व अनुकूल अपने परिधान पोशाक में एकरूपता की दृष्टि से तथा हरा रंग खुशहाली, प्रकृति और समृद्धि का प्रतीक को चरितार्थ करते हुए प्रायः हरे रंग के परिधान पोशाक में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव प्राप्त राज्य गीत अरपा पैरी के धार के साथ किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीति सिंह शिक्षिका डी ए व्ही. पब्लिक स्कूल, इला पटेल पार्षद नगर पालिका परिषद किरंदुल एवं विजया डांगे, जो कि मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के सचिव, पदाधिकारी, सदस्य की परिवार भी है। उपस्थित रहे अतिथियों के कर कमलों से मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र के सामने दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया और आमंत्रित अतिथियों एवं इंटक परिवार के वरिष्ठ मातृ-शक्तियों को पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था इंटक के मातृ-शक्तियों एवं बहनों को श्रमिक हितों के साथ साथ समाज के रचनात्मक कार्य क्षेत्रों में आगे लाने का प्रयास किया गया सावन का महीना प्रकृति और प्रेम का अद्भुत संगम है सावन में धरती हरी भरी चादर ओढ़ लेती है और स्त्रियों का मन खुशी से भर जाता है और इसी आनंद और वैभव के प्रतीक झूले का यह उत्सव भावनाओं और आनंद का उत्सव है। श्रमिक सदन इंटक भवन में उपस्थित मातृ-शक्तियों, बहनों में से अनेकों महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा लिए जिसमें मुख्य रूप से आलू दौड़ , कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाने की कला, आदि प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए और अपने प्रतिभा को सभी क्षेत्र में निखारने का प्रयास किए, कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा सावन के महत्त्व से जुड़े बेहतरीन नृत्य, गीत , उद्बोधन आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नीति सिंह, शिक्षिका एवं मुख्य अतिथि ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन किया जाने चाहिए जिससे महिलाएं देश हित श्रमिक हित के साथ साथ सामाजिक क्षेत्रों के रचनात्मक कार्यों में आगे आए, और सभी नेक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। रजनी, सुभद्रा पटेल , सुनीता शर्मा, माल्लिका तथा सुनीता साहू एवं अन्य बहनों के द्वारा बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बेहतरीन प्रस्तुति के सभी प्रतिभागियों को यूनियन की ओर से अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी उपस्थित मातृ-शक्तियों, बहनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी उपरोक्त सावन झूला महोत्सव यूनियन के महिला सदस्यों के अथक प्रयास से एक पारिवारिक महौल में आयोजन कार्यक्रम गया था चूंकि सावन झूला महोत्सव इंटक यूनियन के सम्माननीया महिला सदस्यों , बहनों , गृहणियों के द्वारा पहले बार आयोजित किया गया था जिसकी सदस्यों एवं नगरपरिवार में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है और भविष्य में बढ़े पैमाने पर आयोजन के लिए यूनियन से अनुरोध भी किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन रितु साहू, सदस्य इंटक यूनियन के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती मल्लिका , सदस्य इंटक यूनियन के द्वारा की गई।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives