August 07, 2025


बदलाव की बयार हाथी छाप पैनल को मिल रहा अपार समर्थन

अरूण शर्मा/संवाददाता 

किरंदुल। दक्षिण बस्तर के सबसे बड़े ट्रक मालिक संगठन बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बिटीओ) का वार्षिक चुनाव 13 अगस्त को होगा।इस बार चुनावी मैदान में हाथी छाप पैनल की दावेदारी बेहद मजबूत दिखाई दे रही है।

पैनल के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राहुल असरानी ने कहा सदस्य बदलाव चाहते हैं और इस बार हाथी छाप पैनल को भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

हाथी छाप पैनल में अध्यक्ष पद हेतु उमेश सिंह ,सचिव पद पर आकाश गोयल, उपाध्यक्ष पद पर दीपक बड़ई और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष नायक, सहसचिव पद पर अविनाश कर्मकार व वैभव गौरंग साहा मजबूती से चुनावी मैदान में हैं।

13 अगस्त को बदलाव की मुहर

स्थानीय सदस्यों के बीच चर्चा है कि इस बार का चुनाव पुराने समीकरणों को तोड़ सकता है और एक नए नेतृत्व का रास्ता खोल सकता है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives