चोरी का पता लगाने में सायबर सेल की तकनीकी सहायता की अहम भूमिका
अरुण शर्मा/संवाददाता
किरंदुल। दिनांक 26/07/2025 को प्रार्थी केदार साहू निवासी किरंदुल द्वारा बोलेरो कैम्पर वाहन क. CG-18K-7386 को गैरेज के सामने दिनांक 25.07.2025 के रात्रि 08:30 बजे खड़ा किया था। सुबह करीबन 08:10 बजे प्रार्थी अपने गैरेज खोलने गया तो देखा कि बोलेरो कैम्पर वाहन खड़ी किये जगह पर नहीं था। प्रार्थी का बोलेरो कैम्पर वाहन कीमती लगभग 3,20,000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी किरन्दुल कपिल चंद्रा के पर्यवेक्षण में प्रकरण के चोरी गये वाहन एवं आरोपी का शीघ्र गिरफ्तार करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी किरंदुल निरीक्षक संजय यादव द्वारा तत्काल टीम गठन कर आरोपी एवं चोरी गये सम्पत्ति बोलेरो कैम्पर वाहन क्रमांक CG-18 K-7386 के पतातलाश प्रारंभ किया गया!इस दौरान जगदलपुर से रायपुर तक के वाहन गुजरने के संबंध में जानकारी लेने पर कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ तब पड़ोसी राज्यों आंध्रप्रदेश, तेलांगाना एवं ओडिशा में पतासाजी किया गया। जो ओडिसा के बरगढ़, से संबलपुर से होकर उक्त वाहन दिनांक 26.07.2025 को गुजरने का पत्ता चला जिसके सीसीटीवी फुटेज में प्रार्थी के पूर्व वाहन चालक आकाश तिवारी निवासी के द्वारा चोरी करने की पुष्टि होने पर वरिष्ठ कार्यालय से बिहार राज्य जिला-सारण जाने अनुमति प्राप्त कर थाना किरन्दुल से टीम रवाना किया गया ! परसा थाना इसुआपुर जिला-सारण (बिहार) पहुंचकर पतासाजी किया गया! आरोपी गिरफ्तारी की डर से वाहन को छोड़कर भाग गया। बोलेरो कैम्पर वाहन क. CG-18 K 7386 जो दिनांक 01.08.2025 को बरामद किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना किरंदुल से सउनि. उत्तम कुमार ध्रुव, प्र0 आर0 ओमप्रकाश कश्यप, मधुकांत मरकाम, आरक्षक सुभाष प्रसाद, मकसूदन मंडावी एवं सायबर सेल दंतेवाड़ा टीम की महत्पपूर्ण भूमिका रही।