August 04, 2025


बिटीओ चुनाव उमेश सिंह गौतम पैनल ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन बाद किया नामांकन पत्र दाखिल

भारी समर्थकों के साथ पहुंचे बिटीओ कार्यालय किया पैनल का नामांकन पत्र जमा

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की 25 जुलाई को बिटीओ के सभागार में हुई आमसभा में संस्था के सभी सदस्यों ने एक मत से आगामी 13 अगस्त को बिटीओ के वार्षिक चुनाव करवाने पर मुहर लगा दी थी। 13 अगस्त को होने वाले बिटीओ के एक वर्षीय चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त को प्रत्याशियों को नामांकन पत्र मिलेगा। 4 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि रखी गई है। साथ ही 5 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटन किया जाएगा। नाम वापसी और स्कूटनी की तिथि भी 5 अगस्त ही रखी गई है। साथ ही सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव अधिकारी के द्वारा एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया है। इस चुनावी दौर में उमेश सिंह गौतम के पैनल ने अपने समर्थकों के साथ दंतेवाड़ा पहुंच कर पहले बस्तर की आराध्या देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद जीत का आशीर्वाद मांगने के बाद बिटीओ कार्यालय पहुंच कर अपने पैनल के सदस्यों का नामांकन पत्र जमा किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives