August 02, 2025


डी ए वी किरंदुल में अंतरसदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। डी ए वी पब्लिक स्कूल किरंदुल में दिनांक 31/7/ 25 को पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत विभिन्न सदनों के मध्य वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति एवं त्वरित निर्णय क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम का संचालन सी सी ए प्रभारी मृणाल कांति देघारिया एवं कंप्यूटर शिक्षक चंद्रशेखर वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में चारों सदनों अग्नि, वायु ,आकाश और पृथ्वी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं अपनी ज्ञान क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेता टीम अग्नि सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वायु सदन एवं आकाश सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के ज्ञान वर्धक प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives