July 21, 2025


खदान मजदूर संघ किरंदुल द्वारा बहुमंजिला ईमारत के मकानों के शीघ्र आबंटन हेतु अधिशासी निदेशक को दिया गया पत्र

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल द्वारा एनएमडीसी कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला ईमारत के टाईप थ्री मकानों का आबंटन शीघ्र-अतिशीघ्र करने हेतु परियोजना के अधिशासी निदेशक को पत्र दिया गया है। पत्र में टाईप-2 में निवासरत कर्मचारी, जो दीर्घ काल से टाईप-थ्री में निवास हेतु इच्छुक हैं। उनकी पात्रता एवं भावनाओं का उल्लेख करते हुए यह माँग किया गया है कि नवनिर्मित बहुमंजिला ईमारत के मकानों में निवास करने हेतु हमारे परियोजना के कर्मचारी अत्यंत ही उत्साहित हैं, पूर्व में जिन टॉवरों में अवस्थित मकानों के लिए आबंटन हुआ, उसके लिए कर्मचारियों से मिले प्रतिसाद से यह स्पष्ट परिलक्षित भी होता है, किंतु वर्तमान में कुछ टॉवरों के मकानों का आबंटन नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर कर्मचारियों के मध्य अत्यंत ही नाराजगी है तथा यह आशंका व्यतीत की जा रही है कि बहुमंजिला ईमारत के पीछे स्थित तीन मंजिला टाईप थ्री के निवासियों को आबंटित किया जा सके, इसलिए कतिपय नेताओं के कहने पर प्रबंधन जानबूझकर आबंटन हेतु परिपत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे उक्त कॉलोनी के निवासियों की अगस्त माह में उनकी आबंटन की तीन वर्ष की अवधि पूरी हो जाये और वे भी आबंटन हेतु पात्र हो सकें।  उपरोक्तानुसार जानकारी मिलने पर वे कर्मचारीगण जो वर्तमान में टाईप-2 मकानों में निवासरत हैं तथा दीर्घ अवधि से टाईप - थ्री मकान में जाने हेतु बेसब्री से प्रतीक्षारत हैं, उनके मध्य अत्यंत ही आक्रोश व्याप्त है तथा अन्य टॉवरों के मकानों का आबंटन परिपत्र जानबूझकर जारी नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है तथा उनका यह भी कहना है कि क्या टाईप थ्री में निवासरत कर्मचारी ही हर बार नये टाईप थ्री में जाते रहेंगे? क्या हम टाईप-2 में लंबे समय से निवासरत कर्मचारी सदैव ही टाईप-2 में ही रहेंगे?  खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल द्वारा श्रमिक हित में यह मांग किया गया है कि, दीर्घ अवधि से टाईप-2 मकानों (बारसा कॉलोनी, ओडीएस, एनसीडीएस, गांधीनगर) में निवासरत कर्मचारियों के नवनिर्मित टाईप थ्री में निवास करने की दीर्घकालीन अभिलाषा को पूर्ण करते हुए नवनिर्मित बहुमंजिला ईमारत के शेष मकानों का शीघ्रातिशीघ्र आबंटन करने हेतु परिपत्र जारी करने का कष्ट करें।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives