July 14, 2025


किरंदुल परियोजना द्वारा फलदार वृक्ष का वितरण

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड की वृहद परियोजना बीआईओएम कॉम्‍पलेक्‍स, किरंदुल के अधिशासी निदेशक रवीन्‍द्र नारायण के निर्देशन एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती के.एल.नागवेणी के मार्गदर्शन में एनएमडीसी प्रबंधन अपने कर्मचारियों के जीवन स्‍तर को ऊंचा उठाने एवं सुख-सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही परियोजना के परिक्षेत्रीय विकास हेतु प्रतिबद्ध है। एनएमडीसी, किरंदुल परियोजना प्रबंधन ने अपने आसपास के ग्रामवासियों के जीवन स्‍तर को बढ़ाने और मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए नि:शुल्‍क चिकित्‍सा सेवाएं, आश्रम भवन निर्माण, स्‍वच्‍छ पेयजल, सड़क,पुल पुलिया आदि मुहैया कराया है। 

इसी क्रम में आज दिनांक 14.07.2025 को परियोजना के आसपास के ग्रामीणों के विकास एवं जन सुविधा हेतु सीएसआर मद से फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना सीएसआर विभाग के विवेक कुमार रक्‍शा, प्रबंधक (सीएसआर) एस.आर.गावड़े, प्रबंधक (सिविल) तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives