July 12, 2025


खदान मजदूर संघ किरंदुल द्वारा नए परियोजना प्रमुख का किया गया आत्मीय स्वागत

अरुण शर्मा/संवाददाता

किरंदुल। विश्व की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड किरंदुल कॉम्पलेक्स के नए परियोजना प्रमुख के दायित्व पर कार्यभार ग्रहण करने पर अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण एवं मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।  श्रमिक संघ द्वारा भारतीय परम्परानुसार पुष्पमाला, शाल एवं श्रीफल से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, सचिव महेंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ सदैव ही तत्पर रहने वाली श्रमिक संघ द्वारा परियोजना हित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की बातें कही गई तथा नवीन दायित्व निर्वहन एवं कम्पनी के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनायें दी गई तथा परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य से नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करने हेतु सदैव ही अग्रणी रहने संबंधी विचारों की अभिव्यक्ति की गई। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, लिशांष सिँह, बसंत कुमार, सुधा, सूरमा, नितेश उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives